बिलासपुर

महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री, नदी को संवारने पवित्र भावना….पर्व की दी शुभकामनाएं

बिलासपुर रमेश राजपूत

बिलासपुर- अरपा जीवनदायिनी नदी है, यह हमेशा बहती रहे, यह हम सबके लिये बेहद जरूरी है। नदी का प्रवाह बनाये रखने के लिये हमें व्यवस्था करनी है। हमने संकल्प लिया है कि आने वाले समय में अरपा का घाट और भी सुंदर बनेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अरपा नदी पर स्थित छठघाट में छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए जहाँ उन्होंने ये बाते कही। उन्होंने अरपा मैया की आरती भी उतारी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत भी विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छठ पूजा केवल धार्मिक दृष्टि से नहीं, बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी जरूरी है। उनके लिये भी जरूरी है जो अपने जड़ों से कट रहे हैं। उन बेटों के लिये जरूरी है जो इस पर्व के बहाने घर आते हैं। उन माताओं के लिये जरूरी है जो इस पर्व के बहाने अपने संतानों को देख लेती हैं। उन परिवारों के लिये भी जरूरी है जिनके सदस्य रोजी-रोटी के लिये देश और दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में रहते हैं और छठपर्व मनाने के लिये एकत्रित होते हैं।

उन नयी पौध के लिये भी जरूरी है जो नदियों को केवल किताबों में देखते हैं। यह पूजा उस परंपरा को जिंदा रखने के लिये भी जरूरी है जो उस समानता की वकालत करता है कि बिना पुरोहित के भी पूजा होती है और उगते सूरज को ही नहीं, बल्कि डूबते सूरज को भी सलाम किया जाता है। श्री बघेल ने कहा कि यह छठ पूजा उन पुरूषों के लिये भी जरूरी है जो नारी को कमजोर समझते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़
सरकार छठ पर्व पर अवकाश देने वाला बिहार के बाद दूसरा राज्य है। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष एवं बिल्हा क्षेत्र के विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि छठ पूजा के पूर्व जीवनदायिनी अरपा नदी की पूजा व आरती करने की परंपरा है।

इसके पीछे यह पवित्र भावना है कि नदी को प्रदूषण मुक्त रखें और इसमें सतत् जल का प्रवाह होता रहे। उन्होंने बताया कि अरपा नदी से बिल्हा में पांच हजार एकड़ क्षेत्र में सिंचाई होती है। इस नदी पर अरपा-भैंसाझार परियोजना के पूर्ण होने से 67 हजार एकड़ में सिंचाई होगी। इस कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, छठपर्व आयोजन समिति के सदस्य एवं महिलाएं, पुरूष, बच्चे, बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने...