बिलासपुर

पार्टटाइम जॉब के नाम पर 2.37 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी…पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अभिषेक नगर निवासी अभिषेक साहू 24 वर्ष के साथ ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में लिखित आवेदन देकर बताया कि 31 मई 2025 को उसके व्हाट्सएप पर स्वयं को प्रिया शर्मा बताने वाली महिला ने संपर्क किया। उसने एनएसई में एचआरए पद पर कार्यरत होने का दावा कर टेलीग्राम लिंक भेजा और “घर बैठे पैसा कमाओ” योजना के तहत रेटिंग और ट्रेडिंग टास्क करने का प्रलोभन दिया। प्रारंभिक कार्य में कुछ लाभ मिलने पर पीड़ित को भरोसा हो गया और उसने गूगल पे व फोन पे के माध्यम से बार-बार रकम जमा करना शुरू किया।आवेदक के अनुसार 1 जून से 3 जून तक विभिन्न चरणों में 1,000 से लेकर 98,000 रुपये तक की रकम जमा कराई गई। इस तरह कुल 2 लाख 37 हजार रुपये पीड़ित व उसके रिश्तेदारों से आरोपियों के बताए खातों में ट्रांसफर किए गए। बाद में आरोपियों ने 4 लाख 21 हजार रुपये का मुनाफा दिखाते हुए रकम निकालने के लिए 20 प्रतिशत टैक्स 70,240 रुपये अतिरिक्त जमा करने का दबाव बनाया। इसी बीच पीड़ित को धोखाधड़ी का अहसास हुआ और उसने 4 जून को साइबर सेल तारबाहर में शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल जांच के बाद 16 अगस्त को एफआईआर दर्ज कराने की सलाह दी। जिस पर सिविल लाइन पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ धारा 318(4)-BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...