सीपत

सीपत: मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर एनटीपीसी अधिकारी को धमकी…पुलिस ने फर्जी कॉल करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत पुलिस ने एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निदेशक को फर्जी कॉल कर धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान आकाश सिंह राजपूत 39 वर्ष, निवासी खैरागढ़, जिला खैरागढ़-गंडई छुईखदान (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। मामला तब सामने आया जब एनटीपीसी सीपत में पदस्थ कार्यकारी निदेशक विजय कृष्ण पांडेय के मोबाइल पर कॉल कर आरोपी ने स्वयं को ए.के. सिंह, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बताकर परिचय दिया। आरोपी ने पावर स्टेशन को बंद करवाने तथा मटेरियल गेट के सामने पुलिया निर्माण की स्वीकृति न देने की धमकी दी। इस पर प्रार्थी जय प्रकाश सत्यकाम ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की मदद से आरोपी का पता लगाया और टीम भेजकर खैरागढ़ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त कर आरोपी को मिथ्या प्रतिरूपण एवं अन्य सुसंगत धाराओं में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,