बिलासपुर

सरकण्डा पुलिस की दबिश, कोनी रोड से 9 जुआरी गिरफ्तार …41 हजार नगद, 11 मोबाइल जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकण्डा पुलिस ने थाना क्षेत्र में संचालित जुआ पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कोनी रोड स्थित महावीर अग्रवाल बाड़ा के अंदर कुछ लोग ताश की पत्तियों और प्लास्टिक के कॉइन से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके से कुल 9 लोगों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 41 हजार 505 रुपये नगद, 11 मोबाइल फोन और प्लास्टिक के कॉइन जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में रमेश कुमार अग्रवाल 70 वर्ष, सुशील अग्रवाल 60 वर्ष, चन्द्रशेखर अग्रवाल 64 वर्ष, विजय विधानी 64 वर्ष, हरवंश लाल अजमानी 79 वर्ष, बिहारी ताम्रकार 66 वर्ष, तेजेस्वर वर्मा 40 वर्ष, सुनील अग्रवाल 60 वर्ष और पारस राय 48 वर्ष शामिल हैं। सभी आरोपी बिलासपुर और आसपास के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले में जुआ और सट्टा पर रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में मुखबिरों को तैनात कर लगातार पतासाजी की जा रही थी। रविवार रात को मिली पुख्ता सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...