सीपत

सीपत : 13 साल का मासूम आया 11 केवी करंट की चपेट में…खेलते खेलते चढ़ा था बाउंड्री वॉल में,

उदय सिंह

सीपत – ग्राम पंधी में मंगलवार को उस समय मातम छा गया जब खेल-खेल में एक 13 वर्षीय मासूम की जिंदगी थम गई। जानकारी के अनुसार मृतक आदित्य सूर्यवंशी पिता संजय सूर्यवंशी उम्र 13 वर्ष निवासी ग्राम पंधी अपने गांव में संजय मिश्रा के बाड़ा की बाउंड्री वॉल पर चढ़कर खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह रुपेश गिरी के मकान के पास 11 केवी हाईवोल्टेज तार के संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आने से आदित्य की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना का प्रत्यक्षदर्शी मृतक का छोटा भाई अंश सूर्यवंशी रहा। उसने बताया कि उसका बड़ा भाई बाउंड्री वॉल पर चढ़ा हुआ था, तभी बिजली के तार से संपर्क होते ही तेज झटका लगा और वह नीचे गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही सीपत थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने तत्काल मर्ग इंटीमेशन दर्ज कर पंचनामा की कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से मौत के कारण की पुष्टि होगी, फिलहाल जांच जारी है। गांव में हुई इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मासूम आदित्य की असमय मौत ने जहां परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,