मस्तूरी

गायों की मौत से आक्रोश….ओखर ग्राम की गौशाला पर लापरवाही का आरोप, भूख से मर रहे मवेशी,

उदय सिंह

पचपेड़ी – ग्राम ओखर स्थित श्री वासुदेव गौशाला सेवा समिति पर गंभीर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गौशाला में चारे की भारी कमी के चलते प्रतिदिन 7 से 10 गायों की मौत हो रही है। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि 24 अगस्त 2025 को एक ही दिन में करीब 25 से 30 गायें दम तोड़ गईं।

ग्रामीणों का आरोप है कि मरने वाली गायों को गड्ढे खोदकर दफना दिया गया, लेकिन न तो गौ सेवा आयोग और न ही शासन-प्रशासन ने इस ओर कोई ठोस कदम उठाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि समिति की लापरवाही से लगातार गौवंश की जान जा रही है।

गामीणो ने बताया कि ग्राम ओखर की गौशाला में चारे की भारी कमी है। रोजाना कई गायें मर रही हैं। 24 अगस्त को लगभग 30 गायें मर गईं। यदि जल्द चारे की व्यवस्था नहीं की गई या समिति को भंग नहीं किया गया तो वह कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर जन आंदोलन करेंगे।

उधर, गौशाला प्रबंधन ने इन आरोपों से इंकार करते हुए सफाई दी है। गौशाला मैनेजर का कहना है कि वर्तमान में यहां लगभग 250 गायें हैं, जिनमें कई बाहर से लाई गई और एक्सीडेंटल (दुर्घटनाग्रस्त) गायें भी शामिल हैं। उन्होंने कहा गायों की मौत चारे की कमी से नहीं, बल्कि बीमारियों और खराब स्वास्थ्य स्थिति के कारण हो रही है।

संख्या अधिक होने से देखभाल में कठिनाई आ रही है, लेकिन हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि प्रबंधन की व्यवस्था पूरी तरह असफल हो चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो वे आंदोलन कर गौशाला निरस्त करने और समिति पर कठोर कार्रवाई की मांग करेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
तिफरा चाकूबाजी में घायल फल व्यवसायी की मौत...अवैध संबंध के विवाद में हुई हत्या, आरोपी रायपुर से गिरफ... नौकरी लगाने के नाम पर 9 लाख की ठगी...शिक्षक दंपति के खिलाफ एफआईआर दर्ज तिफरा यदुनंदन नगर में फिर चला चाकू....फल विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गोलू सर्किट गिरफ्ता... बिलासपुर : शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप, सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा देंगे प्रवीण झा...पाटलिपुत्र मंच के अध्यक्ष पद पर पुनर्निर्वाचित, सीपत: नाबालिग का अपहरण और शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार..पुलिस ने तत्काल एक्शन लेकर भेजा जेल मस्तूरी: फ्लाई एस ब्रिक्स के पीछे सजा था जुए का फड़....पुलिस ने मारा छापा, 35 हजार से अधिक नगद जब्त,... प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी से युवक ने खाया जहर....महिला ब्लैकमेलर गिरफ्तार, कर रही थी पैसों की... प्रशासनिक दायित्व के साथ मानवता का परिचय,वृद्ध फरियादी को मिला सम्मान, मस्तूरी तहसीलदार की संवेदनशील... रतनपुर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप...परिजनों...