बिलासपुर

रेल सुरक्षा बल की बड़ी सफलता : 27.50 लाख के सोने के साथ चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेल सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को 27 लाख 50 हजार रुपये कीमत के चोरी हुए सोने की बरामदगी में बड़ी सफलता मिली है। RPF गोंदिया, CIB गोंदिया तथा मंडल टास्क टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अहमदाबाद एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12834) से यात्रा कर रहे आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सोना बरामद किया। मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा नियंत्रण कक्ष नागपुर को सूचना प्राप्त हुई थी कि हावड़ा से सोना चोरी कर एक आरोपी अहमदाबाद एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने गाड़ी को गोंदिया स्टेशन में रात 20.33 बजे रोका और कोच संख्या बी-7 में संदिग्ध युवक से पूछताछ की। युवक ने अपना नाम अतुल जाधव 24 वर्ष, निवासी नैहाटी, जिला चौबीस परगना (पश्चिम बंगाल) बताया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने सोने की कारीगरी का कार्य करने की बात स्वीकारी और अपने पास सोना जैसी पीली धातु होने की जानकारी दी।तलाशी में उसके पास से 275.930 ग्राम सोना बरामद किया गया। स्थानीय ज्वेलर्स से परीक्षण कराने पर उसकी शुद्धता की पुष्टि हुई और बाजार कीमत 27,50,000 रुपये आंकी गई। आरोपी को सोने सहित RPF अभिरक्षा में लेकर गोंदिया लाया गया तथा मामले की जानकारी नैहाटी पुलिस को दी गई। आरोपी को बरामद संपत्ति के साथ अग्रिम कार्रवाई हेतु नैहाटी थाना, जिला चौबीस परगना (प. बंगाल) को सुपुर्द किया गया। स्थानीय पुलिस ने आरोपी को मामले में संलिप्त पाते हुए एफआईआर दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...