बिलासपुर

बिलासपुर:- शेयर मार्केट में अधिक लाभ का लालच देकर 3.50 करोड़ की ठगी….तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना तारबाहर पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश पर अधिक लाभ देने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। प्रार्थी संजय डे निवासी लिगियाडीह ने शिकायत दर्ज कराई कि डी.आई.पी. धुर्वे ब्रदर्स कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर धर्मेश कुमार ध्रुवे, यतीन्द्र ध्रुवे एवं हर्षिता शर्मा ने निवेशकों को कंपनी में रकम लगाने पर हर माह 10 प्रतिशत लाभ और 13 माह बाद मूलधन वापसी का भरोसा दिया था। शिकायत के अनुसार वर्ष 2022 से आरोपियों ने निवेश किंग नामक कार्यालय नारायण प्लाजा, लिंक रोड से संचालित किया। कई लोगों ने ऑनलाइन, चेक और नकद के माध्यम से करोड़ों रुपये का निवेश किया। शुरुआत में लाभ का आश्वासन दिया गया, लेकिन नवंबर 2023 से रकम मांगने पर टालमटोल की जाने लगी और बाद में रकम लौटाने से इंकार कर दिया गया। सिर्फ प्रार्थी संजय डे से ही 24.50 लाख रुपये लिए गए। इसके अलावा कैलाश देवांगन से 10 लाख, रितेश दामले से 15 लाख, शोमा डे से 23.60 लाख, आर्ची डे से 20 लाख, चित्रकात साहू से 40 लाख, सारांश देवांगन से 67 लाख, अभिमन्यु विश्वकर्मा से 54 लाख सहित कुल 13 निवेशकों से लगभग 3.50 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। पीड़ितों का आरोप है कि रकम लौटाने की मांग करने पर धर्मेश ध्रुवे ने न केवल पैसे देने से इनकार किया बल्कि झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी। सूचना पर तारबाहर पुलिस ने आरोपी धर्मेश कुमार ध्रुवे, यतीन्द्र ध्रुवे और हर्षिता शर्मा के खिलाफ धारा 34 एवं 420 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...