बिलासपुर

लोन के नाम पर 1.50 लाख रुपए की ठगी…कई पीड़ित बने शिकार, आरोपी गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – लोन दिलाने का झांसा देकर लाखो रुपए की ठगी को अंजाम देने वाली महिला को कोतवाली पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में देवरीखुर्द निवासी लता यादव ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बजरंग काम्पलेक्स तेलीपारा बिलासपुर स्थित फायनेंस कंपनी से फरहत सिंह के द्वारा 50 हजार रुपए का लोन देने के नाम पर प्रार्थियां से 22 हजार 300 रुपए और इसी प्रकार नरेन्द्र गेंदले, कलेश्वरी मरकाम, नागेश्वर मरकाम, संगीता भोरे अन्य लोगों से भी रूपये लेकर प्रोडक्ट फाइनेंस करवा कर पैसे दिलाने के नाम पर प्रोडेक्ट फायनेंस कर करीबन 1,50,000 रू का ठगी किया है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कि जहा आरोपिया को विनायक होम्स तारबाहर बिलासपुर में दबिश देकर हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। जिसमे पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके पुलिस ने गिरफ्तार कर सभी दस्तवेजो को जब्त कर आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज गया है। उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि कृष्ण कुमार यादव आर- नुरूल कादीर, गोकुल जांगडे, धिरेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
महाशिवरात्रि पर मल्हार शिवमय, पातालेश्वर धाम में उमड़ा जनसैलाब, 15 दिवसीय ऐतिहासिक मेले का भव्य शुभा... शनिचरी बाजार में अज्ञात चोरों का आतंक...सिलसिलेवार टूट रहे ताले, नगदी और सामानों की हो रही चोरी, आरो... पामगढ़ पुलिस ने की नाकेबंदी....स्पोर्ट्स बाईक में देशी शराब की तस्करी करते 2 गिरफ्तार, 108 लीटर कच्ची... कार में अवैध गांजा लेकर घूम रहे 2 तस्कर धराए.... 51 किलो गांजा, 2 लाख नगद समेत 32 लाख का माल जब्त, तेज रफ्तार कार की टक्कर से इंजीनियर गंभीर.... हेलमेट ने बचाई जान, सड़क निर्माण का निरीक्षण करने के दौ... सिम्स अस्पताल से बाइक चोरी करने वाले 2 नाबालिग चोर सहित 1 खरीददार गिरफ्तार...5 वाहन बरामद, फर्जी अंकसूची से डाकपाल बनने की साजिश नाकाम, नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी...महिला-पुरुष गिरफ्... फर्जी नंबर प्लेट से धान ढुलाई का खेल उजागर... रोड टैक्स चोरी में ट्रक मालिक पर एफआईआर दर्ज, सरकंडा क्षेत्र में अवैध कबाड़ का कारोबार चरम पर, चोरी की वारदातें बढ़ीं, लाइनअप से रात में खप रहा चो... यूरोपीय संसद में भारत–यूरोप संवाद...गुरु रविदास जयंती समारोह में छत्तीसगढ़ के पेशीराम जायसवाल करेंगे...