क्राईमबिलासपुर

कीचड़ में सनी मिली युवक की लाश पैसों के लेन-देन में हत्या की आशंका

आलोक

गुरुवार सुबह रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉलोनी इलाके में लोगों ने एक युवक की नाली में डूबी और कीचड़ में सनी लाश देखी ,जिससे यहां हड़कंप मच गया। रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में युवक की लाश मिलने की खबर तार बाहर थाने को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को बाहर निकाला । युवक के गले में एक रस्सी फसी हुई थी ।अनुमान लगाया जा रहा है कि उसी रस्सी से गला घोंटकर उसकी जान ले गई है। मृत युवक की उम्र 25 से 26 वर्ष की बताई जा रही है । मृतक का आईडी जांच करने के बाद पता चला कि मरने वाले युवक का नाम रामलाल सोनी था और वह देवांगन मोहल्ला जूना बिलासपुर का रहने वाला था ।

पुलिस ने शुरुआती जांच में ही एक संदेही रामायण दास को हिरासत में लिया है। रामायण चिंगराजपारा का निवासी है, जिस ने बताया था कि मृतक युवक का दो-तीन युवकों से पैसे के लेन देन का पुराना विवाद था, जिस वजह से विवाद बढ़ने के बाद उन लोगों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को संदेह है कि यह जानकारी देने वाला युवक भी हत्यारों के साथ मिला हुआ है , इसलिए पुलिस उससे पूछताछ कर हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...