रतनपुर

मतदान को लेकर युवाओ को जागरूक करने महामाया महाविद्यालय की सकरात्मक पहल,,प्रतियोगिता के माध्यम हुई प्रतिस्पर्धा में युवाओ ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा..

जुगनू तंबोली

रतनपुर-शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में दिनांक 28 और 29 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्षानुसार प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। स्वीप नोडल अधिकारी डॉ जया चावला ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए रंगोली, पोस्टर , निबंध तथा नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु ये प्रतियोगिताएं ऑनलाइन आयोजित की गई। विद्यार्थियों को निष्पक्ष तथा प्रलोभन से रहित मतदान की महत्ता समझने के लिए इन प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाता रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर एस खेर ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे देश के युवाओं को मतदान का महत्व स्वयं भी समझना चाहिए और अपने परिवार तथा आस पास के लोगों तक भी इसे पहुंचना चाहिए तभी एक सशक्त प्रजातंत्र की स्थापना की जा सकती है।

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चन्द्रविजय, द्वितीय स्थान नीलम कोराम, तृतीय स्थान दीपक मरावी को प्राप्त हुआ। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुधा निर्मलकर , द्वितीय स्थान बजरंग श्रीवास, तृतीय स्थान आशीष कुमार को प्राप्त हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पायल केवट, द्वितीय स्थान अर्पिता आदित्य, तृतीय स्थान सुधा निर्मलकर को प्राप्त हुआ।

रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दुर्गेश्वरी सोरठे, द्वितीय स्थान चन्द्रविजय, तृतीय स्थान रोशनी उइके और सुधा निर्मलकर को प्राप्त हुआ। महाविद्यालय के हिंदी विभाग प्रमुख डॉ. राजकुमार सचदेव एवं सभी प्राध्यापकों के सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत...