बिलासपुर

खड़ी ट्रेन के कोच में खिड़की से लटकी मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश….शिनाख्त न होने से उलझी पुलिस

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बुधवार सुबह बिलासपुर रेलवे स्टेशन यार्ड में खड़ी कोच की खिड़की के फंदे में लटकी अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ की टीम सुबह बिलासपुर रेल्वे स्टेशन में गश्त कर रही थी। तभी रेलवे स्टेशन यार्ड में एआरटी (दुर्घटना रिलीफ़ ट्रेन रखने की जगह) में एक व्यक्ति की लाश दिखाई दी। जब आरपीएफ की टीम पास में पहुंची तो उन्होंने देखा की अज्ञात व्यक्ति अपनी शर्ट को ही फंदा बनाकर फांसी में लटका हुआ था। बताया जा रहा है की घटना देर रात की हो सकती है। इधर जीआरपी की टीम ने अन्य लोगो की मदद से शव को नीचे उतारा और पहचान के लिए साक्ष्य ढूंढने लगे। लेकिन, उन्हें ऐसी कोई भी चीजें नहीं मिलीं, जिससे यह पता चलता कि शव किसका है। जांच के दौरान यह भी जानने का प्रयास किया गया कि सुसाइड है या हत्या। हालांकि मृतक के शरीर मे किसी तरह चोट के निशान नहीं मिले। इसलिए इसे आत्महत्या ही माना जा रहा है। मृतक ने अपनी ही शर्ट की एक बाह को ट्रेन के कोच की खिड़की में बांधी और दूसरी बाह को गले मे लपेटकर जान दे दी। पंचनामा के बाद शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...