बिलासपुर

2 चोरियों में शामिल शातिर चोर गिरफ्तार… कब्जे से 1.50 लाख रुपए के चोरी के सामान बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिविल लाइन पुलिस ने चोरी के दो मामलों में संलिप्त एक आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई है। जिसके कब्जे से एक लाख 58 हजार 400 रूपए कीमती चोरी के सामान बरामद किया गया है। दरअसल सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जरहाभाठा के पास एक व्यक्ति द्वारा मुकुट बेचने का प्रयास किया जा रहा है। जिसपर सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। जहाँ तिफरा शिवा चौक निवासी विश्वजीत पाठकर चोरी के मुकुट के साथ वहाँ मिला। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पता चला की पकड़ा गया आरोपी एक चोर है। जो हालही में सकरी और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में मंदिर में हुई चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस को आरोपी के कब्जे से मंदिर की दान पेटी,मुकुट, नारियल(50 नग ),

बाती सहित लोहे का दीया, मंदिर में बैठने का आसन,मंदिर का म्यूजिक साउंड बॉक्स,मोटरसाइकिल के पार्ट्स,02 स्कूटी(सिरगिट्टी, चकरभाटा से चोरी ), 02 अन्य मोटरसाइकिल (सिविललाइन ) चोरी करने के लिए प्रयुक्त सामग्री पेचक्स,अन्य स्क्रू ड्राइव, व्हील पाना, पेंचीस,गाड़ी के दो शॉक-अप जब्त किया है। वही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार