प्रकृतिबिलासपुर

गुरु नानक चौक के गहरे नाले में गिरी गाय, क्रेन की मदद से गाय को बचाने की कोशिश

सत्याग्रह डेस्क

तोरवा गुरुनानक चौक पर मौजूद गहरे नाले में गुरुवार शाम को एक गाय गिर गई । इस नाले में रेलवे क्षेत्र का पानी बड़ी मात्रा में आता है। इन दिनों पड़ रही तेज गर्मी की वजह से शायद पानी की तलाश में गाय नाले तक पहुंची और और पानी पीने की कोशिश में गहरे नाले में जा डूबी । इस चौक के व्यापारियों की नजर नाली में डूबते गाय पर पड़ी और उन्होंने अपने स्तर पर उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन काफी जद्दोजहद के बाद भी वे गाय को बाहर निकालने में कामयाब नहीं हो पाए, जिसके बाद यहां लोगों की भीड़ लगती चली गई।

जब इंसानी कोशिश से गाय बाहर नहीं निकल पायी तो लोगों ने एक क्रेन भी मंगा लिया और क्रेन से गाय को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिशें तेज हो गई । गुरुवार शाम को गुरुनानक चौक के नजारे यह बताने को काफी थे कि अभी भी इंसानियत जिंदा है और एक गाय की जिंदगी बचाना भी लोगों के लिए महत्व रखता है । यहां बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने अपनी सूझबूझ और इच्छाशक्ति से आखिरकार गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हिंदू शास्त्र में गाय को मां का दर्जा दिया जाता है, हिंदू परंपराओं में हर उस चीज की पूजा की जाती है, जिसका उसके जीवन पर अहसान है। हमें पेड़ों से ऑक्सीजन मिलता है इसलिए पेड़ों की पूजा की जाती है। सूर्य और चंद्रमा से रोशनी मिलती है इसलिए उन्हें भी देवता माना जाता है ।नदियों से पानी मिलता है इसलिए नदियां भी यहां पवित्र और पूजनीय है। वही गाय से अमृत रूपी दूध मिलता है जिससे बच्चे का पोषण होता है। शायद इसीलिए गाय को माता माना जाता है, इसीलिए जब एक मां नाले में गिर पड़ी तो बच्चों से उनकी तकलीफ नहीं देखी गई और सब ने गाय को सुरक्षित बाहर निकाल कर ही दम लिया।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...