बिलासपुर

चाकूबाजी :- सरकंडा थाना क्षेत्र में बीती रात फिर चाकूबाजी की घटना….1 युवक हुआ घायल, कई आरोपियों ने मिलकर किया हमला,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र से फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें विवाद करते हुए कुछ आरोपियों ने 1 युवक से मारपीट करते हुए चाकू मार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम नगर बंधवापारा निवासी युवक लोकेश दुबे बीती रात 11:55 बजे लड़खड़ाते लहूलुहान अपने घर पहुँचा और गिर गया, परिजनों ने उसे ऐसे देखा तो पूछताछ की और सिम्स हॉस्पिटल लेकर पहुँचे जहाँ उसे भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है, वही घायल युवक ने परिजनों को बताया कि वह रात में 10 बजे के करीब जबड़ापारा के नीरज, मेटलु और लाऊ पंडित सहित अन्य युवको ने उसे घेर लिया और पुराने विवाद पर उससे मारपीट करने लगे, जिसमें से आरोपी युवक नीरज द्वारा धारदार हथियार से उसपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया जिससे घायल युवक लोकेश के पीठ, गर्दन के पास और चेहरे में चोट लगी है, जिससे लहूलुहान युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, इधर मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने नीरज, मेटलू, लाऊ पंडित एवं उसके अन्य साथी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...