कोटा

कोटा सड़क हादसा :- दो बाइक में आमने सामने हुई भिड़ंत…1 की मौके पर हुई मौत, 2 घायल,

उदय सिंह

कोटा– थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहा दो बाइक के आपसी में भिड़ंत होने से एक बाइक सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। वही अन्य को गंभीर चोट आई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह अमृत लाल ध्रुव अपने मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 10 ए. के. 9784 में संतोष कुमार सिरसो के साथ लहंगाभांठा मिस्त्री का काम करने जा रहे थे। उस वक्त मोटर सायकल को अमृत लाल ध्रुव चला रहा था पीछे संतोष सिरसो बैठा था। करीब सुबह 8 बजे जब वह अमाली लमेर पारा के आगे महुआ पेड के पास पहुंचा था कि उसी समय विपरीत दिशा से मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 10 बी.जे.5890 का चालक वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मार दी। जिससे अमृत लाल ध्रुव,संतोष सिरसो मोटर सायकल सहित गिर गए। अमृत लाल ध्रुव के चेहरा,पैर,सीना में गभीर चोट होने से मौके पर मृत्यु हो गया। वही पीछे बैठे संतोष सिरसो के दाहिना पैर में चोट लगी। जिसे उपचार के लिए भेज दिया गया हैं। वही इस घटना में दोनो बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं। मामले में कोटा पुलिस ने मृतक के परिजनों के शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...