बिलासपुर

डीपी कॉलेज के पास छात्र पर जानलेवा हमला…शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, असामाजिक तत्व और अपराधी पुलिसिंग व्यवस्था को दे रहे चुनौती,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब सड़कों पर चलना भी असुरक्षित होता जा रहा है। रविवार शाम डीपी कॉलेज के पास रायगढ़ निवासी छात्र दामोदर डडसेना पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना ने न केवल क्षेत्र को दहला दिया, बल्कि पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार दामोदर डड़सेना शहर में रहकर आकाश इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करता है। रविवार को कोचिंग से छुट्टी के बाद वह नाश्ते के लिए जा रहा था। तभी डीपी कॉलेज के सामने एक ब्लैक रंग की एक्टिवा का चालक बिना इंडिकेटर दिए तेज रफ्तार से आया। दामोदर ने इस पर आपत्ति जताई तो आरोपी, जो नशे में धुत था, गाली-गलौज पर उतर आया और झगड़ा करने लगा। देखते ही देखते उसने नुकीली धारदार वस्तु से दामोदर पर हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोशित दिखे। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन असामाजिक तत्व नशे में झगड़े और चाकूबाजी जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। भले ही घटना के बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेती है, लेकिन कानून का ऐसा भय अब दिखाई नहीं देता। यही वजह है कि अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, शहरवासियों का कहना है कि पुलिस को केवल घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय पहले से ही सख्त निगरानी और गश्त बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर उठते ये सवाल अब प्रशासन और पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी