रतनपुर

भरारी में हाईवे पर चक्काजाम करने वाले मृतक चिन्मय के परिजनों और ग्रामीणों पर एफआईआर दर्ज,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना रतनपुर क्षेत्र के ग्राम भरारी में मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे हाईवे मेन रोड पर चक्काजाम की घटना सामने आई। प्रार्थी रामेश्वर पटेल, निवासी करैहापारा रतनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे बोलेरो वाहन CG 10 NC 5489 से बिलासपुर जा रहे थे।

इस दौरान ग्राम भरारी के आगे अचानक सड़क पर भीड़ इकट्ठा हो गई और आवा-गमन बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार, गांव के सरपंच पति विनय शुक्ला, धनंजय सूर्यवंशी, संजय सूर्यवंशी, कल्पना सूर्यवंशी सहित अनेक महिला-पुरुषों ने एक राय होकर हाईवे जाम किया।

बताया जा रहा है कि वे हाल ही में हुए हत्या प्रकरण के आरोपी छत्रपाल सूर्यवंशी के परिजनों को गांव से निष्कासित करने एवं उन्हें प्रकरण में आरोपी बनाए जाने की मांग को लेकर जुलूस निकाल रहे थे। चक्काजाम के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया। दर्ज रिपोर्ट में उल्लेख है कि पुलिस के समझाने के बाद भी भीड़ ने रास्ता खाली नहीं किया, जिससे प्रार्थी समेत अन्य वाहन चालक और यात्री फंस गए।

रामेश्वर पटेल ने बताया कि इस अवरोध की वजह से वे बिलासपुर नहीं जा सके और उनका आवश्यक कार्य भी बाधित हो गया। घटना के संबंध में पुलिस ने सरपंच विनय शुक्ला, धनंजय सूर्यवंशी, संजय सूर्यवंशी, कल्पना सूर्यवंशी सहित अन्य अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ धारा 126(2)-BNS, 190-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...