मस्तूरी

मस्तूरी के ग्राम पंचायत ओखर में बिहान समूह की दीदियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली… वोट करने की अपील

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले में होने वाले निर्वाचन के मद्देनजर वृहद तौर पर मतदाता जागरूकता अभियान जारी है। शहरों से लेकर गांवों तक बड़ी संख्या में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूर्ण करने जिला प्रशासन के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रैली, नृत्य, नारा, मानव श्रृंखला जैसे भिन्न-भिन्न कार्यक्रम से मतदाताओं को मतदान के महत्व से परिचित कराया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड मस्तूरी अंतर्गत ग्राम पंचायत ओखर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बिहान समूह की दीदियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। बड़े ही उत्साह के साथ दीदियों ने गांवों की बस्तियों में घूमकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों से 7 मई को होने वाले निर्वाचन सहित अन्य सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का शत प्रतिशत प्रयोग करने की अपील की।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ...