पचपेड़ी

पचपेड़ी:- लीलागर नदी में करंट से मछली पकड़ने के दौरान युवक की मौत…जांच के दौरान दोनो साथियों पर मामला दर्ज

उदय सिंह

पचपेड़ी– थाना पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम सोन स्थित लीलागर नदी खलखला घाट में मछली पकड़ने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना में लापरवाही बरतने वाले दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक विजय कुमार पटेल 27 वर्ष, आरोपी राजू राम पटेल और समेलाल यादव तीनों 1 जून 2025 को शाम करीब 5 बजे राजू राम पटेल के घर से लगे बिजली मीटर से तार जोड़कर नदी में करंट डालकर मछली पकड़ रहे थे। इस दौरान पानी में भीगे होने के कारण मृतक विजय कुमार ने फंसे हुए बिजली तार को पत्थर से निकालने का प्रयास किया। आरोपियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह तार पकड़ बैठा और करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। तुरंत परिजन और ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिजली करंट से मौत की पुष्टि हुई। जांच में पाया गया कि मृतक और आरोपी अवैध रूप से बिजली कनेक्शन लेकर नदी में मछली मारने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी राजू राम पटेल और समेलाल यादव के खिलाफ धारा 106(1) BNS एवं विद्युत अधिनियम 135 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...