बिलासपुर

बिलासपुर: व्हाट्सएप हैक कर 80 हजार की ठगी…परिचित की आईडी से आरोपी ने किया मैसेज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहाँ अज्ञात आरोपी ने व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रतीक अग्रवाल पिता राजेश अग्रवाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी पारिजात कैसल बिलासपुर ने थाने में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में उन्होंने बताया कि 19 जनवरी 2026 को उनके परिचित डी. गुप्ता के व्हाट्सएप नंबर से दोपहर करीब 2:36 बजे एक मैसेज आया, जिसमें तत्काल 80 हजार रुपये की जरूरत बताई गई। मैसेज में आरोपी ने स्वयं को डी. गुप्ता बताते हुए प्रभुकुमार नामक व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर यूपीआई के माध्यम से राशि ट्रांसफर करने को कहा। प्रार्थी ने जब फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो कॉल कनेक्ट नहीं हुआ और व्हाट्सएप पर फ्री होकर बाद में बात करता हूं जैसा रिप्लाई आया। परिचित होने के कारण विश्वास में आकर प्रतीक अग्रवाल ने अपनी मां उमा अग्रवाल के बैंक खाते से फोन-पे के जरिए बताए गए नंबर पर 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने तत्काल संबंधित बैंक को सूचना दी और साइबर सेल बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई। इसके पश्चात थाना सिविल लाइन में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ धारा 318(4) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध से बचने के लिए नागरिक किसी भी प्रकार की ऑनलाइन मांग पर तुरंत पैसा ट्रांसफर न करें और पहले संबंधित व्यक्ति से प्रत्यक्ष संपर्क कर पुष्टि अवश्य करें।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,