बिलासपुर

बिलासपुर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त…. कई इलाकों में घरों तक घुसा पानी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – संभाग में पिछले 24 घंटों से रुक रुककर हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदी-नाले उफान पर हैं तो वहीं शहर के अधिकांश निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है। बीती रात हुई तेज बारिश ने सरकंडा क्षेत्र की हालत सबसे ज्यादा बिगाड़ दी, जहां कई घरों में तीन फीट से अधिक पानी घुस गया। बंधवापारा, चौबे कॉलोनी, जबड़ापारा, नूतन चौक से लेकर जोरा पारा तक की गलियों में कमर तक पानी भर गया। इस कारण स्थानीय लोगों को पानी में पैदल चलकर ही आना-जाना पड़ा।

बारिश के चलते घरों का सामान भी भीग गया और लोग पूरी रात पानी निकालने में जुटे रहे। प्रभावित क्षेत्रों में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हुए। जलभराव की वजह से कई जगहों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। वाहन चालकों को पानी से भरी सड़कों पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं, लोगों ने निगम प्रशासन से तत्काल राहत और जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए बिलासपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इससे हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। लगातार हो रही बारिश ने एक ओर जहां शहर की सूरत बदल दी है, वहीं दूसरी ओर लोगों की परेशानियां भी कई गुना बढ़ा दी हैं। अब सबकी निगाहें प्रशासन और मौसम विभाग की आगामी रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...