जांजगीर चाँपा

शराब दुकान के पास नशेड़ियों का आतंक…विवाद के बाद डंडे और चाकू से जानलेवा हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – शराब पीने के दौरान चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपियो को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी बिलासपुर निवासी ई महेश राव जो वर्तमान में गुरूघासी दास मोहल्ला अकलतरा में रह रहा था। 2 सितंबर को करीबन 06.30 बजे के समय अकलतरा अंग्रेजी शराब भट्टी के पास था। जहां कुछ युवकों ने बाहरी व्यक्ति होने के साथ साथ घूर घूर कर देखने का आरोप लगाते हुए प्रार्थी ई महेश राव को पहले डंडे से पीटा फिर उसके सीने पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

जिसकी रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अकलतरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कि जहा पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले संजय नगर, वार्ड नं. 03 अकलतरा निवासी रवि श्रीवास, कन्हैया गोड, सोनू उर्फ राजेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। जहा पुलिस ने उनसे पूछताछ किया। जिसमे आरोपियों ने उक्त घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी। जिनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू, डंडा बरामद कर आरोपीयो को विधिवित गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, उप निरीक्षक के.के.साहू, सउनि अशोक कश्यप, प्र.आर.रेखराज ध्रुव आर. गौकरण राय, संजू रत्नाकर का सराहनीय योगदन रहा

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...