जांजगीर चाँपा

कांग्रेस ब्लॉक सचिव की फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश…..पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

जांजगीर – जिले के अकलतरा ब्लॉक कांग्रेस की सचिव अंबिका बाई यादव ( 35 ) पत्नी सखाराम यादव की संदिग्ध हालत में मौत हो गई । उनका शव घर के ही कमरे में सोमवार सुबह पंखे से लटका मिला है । दो दिन से घर में कोई नहीं था । सुबह मोहल्ले के बच्चों ने खिड़की से देखा तो घटना का पता चला । इसके बाद उन्होंने परिजनों को जानकारी दी । सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई । अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं है । जानकारी के मुताबिक , नैला क्षेत्र की परसदा निवासी अंबिका बाई रविवार को तिलाई गांव में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने के लिए गई थीं । इसके बाद घर लौट आईं । उनके पति सखाराम यादव रायपुर में नौकरी करते हैं । वह दीपावली पर घर आए थे , फिर लौट गए । उनके दोनों बच्चे भी रिश्तेदारी में घूमने के लिए गए हुए हैं । घर में किराने की दुकान , बच्चे सामान लेने पहुंचे तो पता चला सचिव अंबिका बाई घर में ही किराने की दुकान चलाती थीं ।

सुबह जब बच्चे सामान लेने पहुंचे तो दरवाजा बंद था । बच्चे काफी देर तक दुकान दरवाजा पीटते रहे , लेकिन नहीं खुला । इस पर बच्चों ने खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर पंखे से अंबिका बाई का शव लटक रहा था । इसके बाद आसपास के लोगों को पता चला और कोटवार को सूचना दी गई । पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि अंबिका बाई सखाराम यादव की दूसरी पत्नी थी । पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी । उससे एक बच्चा है । अंबिका बाई से भी सखाराम को एक बच्चा है । दोनों बच्चों का पालन अंबिकाबाई और सखाराम मिलकर करते थे । परसदा गांव की सरपंच सुनीता यादव ने बताया कि अंबिका बाई गांव में काफी सक्रिय रहती थीं । वह हर व्यक्ति के सुख दुख में शामिल होती थी । सार्वजनिक जगहों पर नशा करने वालों के खिलाफ महिला समूह के माध्यम से उन्होंने मोर्चा भी खोल रखा था ।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...