जशपुर

गणेश विसर्जन जुलूस में बोलेरो से कुचलकर 4 की मौत…. आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जशपुर – थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम जूरुडांड में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए भीषण हादसे के आरोपी ड्राइवर सुखसागर दास 32 वर्ष को पुलिस ने इलाज के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी नशे की हालत में बोलेरो वाहन क्रमांक CG 15 CR 1429 चलाते हुए जुलूस में शामिल लोगों पर चढ़ा दिया था। घटना 2 सितंबर की रात करीब 11 बजे की है, जब ग्राम जूरुडांड में लगभग 100–150 ग्रामीण गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल थे। जुलूस के साथ ट्रैक्टर और डीजे भी चल रहा था। उसी समय नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुदमुरा निवासी आरोपी सुखसागर दास ने तेज रफ्तार बोलेरो से भीड़ को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस और प्रशासन ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की।

हादसे में घायल आरोपी ड्राइवर को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या चार हो गई। हालत में सुधार के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त सबूत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस कठोर कानूनी कार्रवाई करेगी। आरोपी पर थाना बगीचा में BNS की धारा 281, 125(A), 105 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...