बिलासपुर

बिलासपुर:- अटल आवास दिलाने के नाम पर 3.4 लाख की ठगी…आरोपी महिला सपना सराफ़ गिरफ्तार, कब्जे से निगम की फर्जी रसीद बुक बरामद,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – नगर निगम बिलासपुर के नाक के नीचे अटल आवास दिलाने के नाम ठगी का मामला फिर सामने आया है। प्रार्थी की शिकायत और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज तक ही ऐसे मामले सिमट कर रह जाते है। लेकिन ठगी के मामले समय समय में उभरते है। ऐसा ही एक ताजा मामला राजकिशोर नगर क्षेत्र का प्रकाश में आया है। जहा अटल आवास दिलाने के नाम पर दो महिलाओं से 3 लाख 40 हजार रुपए की ठगी को अंजाम दिया गया है। जहा मामले में प्रार्थियो द्वारा जिला कलेक्टर के जनदर्शन में शिकायत करने के बाद अब एफआईआर दर्ज करने तक कार्यवाही पहुंची है। मिली जानकारी के अनुसार कल्याण बाग राजकिशोर नगर में रहने वाली महिला सपना सराफ पति गुलाब सराफ पर अटल आवास दिलवाने का झांसा देकर उमा साहू से 1 लाख 70 हजार और संतोषी विश्वकर्मा से 1 लाख 70 हजार रुपए की ठगी करने का आरोप है। बताया जा रहा है आरोपित महिला ने प्रार्थी महिलाओं को नगर पालिक निगम बिलासपुर की फर्जी रसीद बुक छपवाकर / रसीद काट कर दिया था। जिसे सही मानकर प्रार्थी महिलाओं ने उक्त राशि महिला को दी थी। इधर रसीद फर्जी होने की सच्चाई जानने के बाद प्रार्थी महिलाओं को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ और उन्होने मामले में उच्च स्तरीय जांच की मनसा से बिलासपुर कलेक्टर को जनदर्शन में शिकायत दी थी। बहरहाल मामले में सरकंडा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। लेकिन नगर निगम द्वारा ऐसे मामलो को रोकने क्या प्रयास करती है वो आने वाले दिनों में साफ हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...