बिलासपुर

सीएमडी चौक पर रैश ड्राइविंग का दर्दनाक नजारा…. मवेशी की मौत, आखिर जिम्मेदार कौन ?

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बुधवार 3 सितंबर की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच सीएमडी चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार क्रमांक OD 17 J 9635 ने डिवाइडर के किनारे खड़े एक मवेशी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मवेशी कार के नीचे फंस गया और कई मीटर तक घिसटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद राहगीर विकास पासी, निवासी पुराना हाईकोर्ट के पीछे, ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। उनकी शिकायत पर तारबाहर थाने की पुलिस ने कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर शहर की सड़कों पर दो बड़ी समस्याओं को उजागर करता है। पहला शहर के भीतर खुले में मवेशियों का घूमना, दूसरा रैश ड्राइविंग की बढ़ती प्रवृत्ति। प्रशासन जहां सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर लगातार जागरूकता की बातें करता है, वहीं जमीन पर स्थिति इसके उलट नजर आती है। मवेशियों के खुले में विचरण से न सिर्फ ट्रैफिक बाधित होता है, बल्कि आए दिन दुर्घटनाएं भी होती हैं। वहीं, वाहन चालकों की लापरवाह और तेज रफ्तार ड्राइविंग इस खतरे को और बढ़ा देती है। शहर की सड़कों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है नगर निगम की, जो मवेशियों को सड़क से हटाने में विफल है, या फिर उन वाहन चालकों की, जो यातायात नियमों को ताक पर रखकर रफ्तार से वाहन दौड़ाते हैं? यह हादसा बताता है कि यदि समय रहते इस दिशा में सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो सड़कें इंसानों और जानवरों दोनों के लिए असुरक्षित बनी रहेंगी।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...