अवर्गीकृत

उत्कल एक्सप्रेस के यात्रियों ने बिलासपुर स्टेशन पर जमकर मचाया हंगामा, एसी बंद होने की वजह से 2 घंटे देर से छूटी उत्कल

आलोक

गर्मी के इस मौसम में ट्रेन में सफर करना ही अपने आप में कठिन कार्य है। और अगर ऐसे में ट्रेन में तमाम असुविधाएं हो तो फिर हिंदी के सफर के अंग्रेजी के सफर बनने में अधिक वक्त नहीं लगता। ऐसा ही कुछ हरिद्वार से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस में हुई। यहां कई कोच में एसी बंद थी ,वही टॉयलेट में पानी भी उपलब्ध नहीं था। इस अव्यवस्था से हलकान यात्रियों का संयम बिलासपुर रेलवे स्टेशन आते ही टूट गया ।

स्टेशन पर गाड़ी रुकते ही यात्री ट्रेन से उतर गए और स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों के सामने हंगामा मचाने लगे। उन्होंने अपनी परेशानी बताते हुए हल निकालने की मांग की और जब तक उन्हें सुविधाएं नहीं दे दी गई , तब तक उन्होंने उत्कल एक्सप्रेस को बिलासपुर से आगे नहीं बढ़ने दिया । करीब 12:00 बजे बिलासपुर पहुंची उत्कल एक्सप्रेस यात्रियों के हंगामे की वजह से 2 घंटे देर से छूटी। इस दौरान बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर कोहराम मचा रहा। अघिकारी, यात्रियों के आगे बेबस नजर आए । किसी तरह उनकी मांग पूरी की गई। जिसके बाद उत्कल एक्सप्रेस बिलासपुर से रवाना हुई ।

error: Content is protected !!
Letest
पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग...