सीपत

कान फोड़ू डीजे के खिलाफ़ कार्रवाई जारी…सीपत पुलिस ने पिकअप सहित डीजे को किया जब्त,

उदय सिंह

सीपत – गणेश विसर्जन के दौरान माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करते हुए तेज ध्वनि में डीजे बजाने और नशे की हालत में वाहन चलाने वाले आरोपी के खिलाफ सीपत पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार थाना सीपत क्षेत्र के ग्राम सोंठी स्थित गतवा तालाब में गणेश विसर्जन के अवसर पर ड्यूटी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में डीजे तेज आवाज में बजाया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन क्रमांक सीजी 10 बीपी 9556 को जब्त किया। यह वाहन आरोपी राम कुमार पोर्ते पिता जगदीश सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बिटकुला थाना सीपत का है, जिसे मॉडिफाई कर डीजे साउंड सिस्टम लगाया गया था। पुलिस के मुताबिक, पूर्व में डीजे संचालकों को स्पष्ट हिदायत दी गई थी कि न्यायालय के आदेशों का पालन करें और बिना अनुमति पत्रक डीजे का संचालन न करें। इसके बावजूद आरोपी राम कुमार पोर्ते ने न केवल आदेशों का उल्लंघन किया बल्कि शराब के नशे में पिकअप वाहन चलाते हुए डीजे बजाते पाया गया। इससे आसपास के नागरिकों को भारी असुविधा हो रही थी। पुलिस ने मौके से मॉडिफाई पिकअप वाहन एवं डीजे साउंड सिस्टम को जप्त किया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम 1985 की धारा 4, 5, 6, 15 एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 208(2)(3)/177 और 185 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,