बिलासपुर

उस्लापुर रेलवे स्टेशन कॉलोनी में पानी के टैंक से मिला युवक का शव…. जांच में जुटी पुलिस

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उस्लापुर रेलवे स्टेशन कॉलोनी इलाके में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों ने एक पानी से भरे टैंक में शव तैरता हुआ देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान महर्षि रोड मंगला निवासी 42 वर्षीय सतीश तिवारी पिता बृज बाली तिवारी के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सतीश तिवारी की आखिरी बार बातचीत उनसे 4 सितंबर की रात लगभग 1:30 बजे हुई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। अगले दिन यानी 5 सितंबर को परिजनों ने थाना सिविल लाइन में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को जब शव बरामद हुआ तो पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...