बिलासपुर

अपोलो हॉस्पिटल में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत सही पोषण एवं संतुलित आहार को लेकर किया गया आयोजन…मरीज और परिजन हुए लाभांवित

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर में मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए सही पोषण, बेहतर जीवन एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र का उद्देश्य सभी को मिलेट्स के फायदे, उनसे बनने वाली हेल्दी रेसिपीज़ तथा स्वास्थ्य पर उनके सकारात्मक प्रभाव के बारे में जानकारी देना था।

इस वर्ष की थीम “Eat Right for a Better Life” के आधार पर, उपस्थित लोगों को सही पोषण के महत्व और मिलेट्स से होने वाले स्वास्थ्य सुधार के बारे में बताया गया। इस अवसर पर यूनिट हेड अर्नब एस. राहा कार्यक्रम में उपस्थित रहे तथा पोषण विशेषज्ञ डॉ. श्वेता छाबड़ा क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट ने सही पोषण की अहमियत पर प्रकाश डाला। वी. चम्पा मजूमदार मुख्य क्लीनिकल डाइटिशियन ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के तरीके, विटामिन B12 युक्त आहार, वज़न कम करने के उपाय, लो-फैट डाइट का महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

पोषण विशेषज्ञ डॉ. श्वेता छाबड़ा ने आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ, विटामिन युक्त आहार,10 सुपरफूड्स,
नट्स और ड्राई फ्रूट्स के बारे में जानकारी दी।
मिलेट्स इंटरप्रेनर दीक्षा शुक्ला ने जीवनशैली में बदलाव,
मिलेट्स के प्रकार, पॉज़िटिव और नेगेटिव ग्रेन्स, तथा मिलेट्स से होने वाले स्वास्थ्य लाभ व सुधार
के बारे में विस्तार से बताया।

सत्र के अंत में प्रश्नोत्तर कार्यक्रम हुआ, जिसमें मरीजों व उनके परिजनों ने अपने सवाल पूछे और विशेषज्ञों ने उनके अनेक संदेह दूर किए।
यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायी रहा और यह संदेश दिया कि सही पोषण एवं संतुलित आहार ही स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कुंजी है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...