सीपत

सीपत: युवती से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी…गंभीर मामले में पुलिस ने लिया तत्काल एक्शन, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत पुलिस ने महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर सख्ती दिखाते हुए दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 फरवरी 2026 को पीड़िता द्वारा थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम मोहरा निवासी संदीप सूर्यवंशी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर थाना सीपत में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(h) एवं 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई के निर्देश उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा पूर्व से ही सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में थाना सीपत पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर से फरार है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी संदीप सूर्यवंशी पिता लक्ष्मण प्रसाद सूर्यवंशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम मोहरा कछरीपारा, थाना सीपत को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...