जांजगीर चाँपा

पति ने पत्नी की हत्या कर खुद किया आत्महत्या का प्रयास…काटी हाथ की नस, पुलिस जुटी मामले की जांच में,

उदय सिंह

जांजगीर – जिले में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत शारदा मंगलम के पीछे रहने वाले जगदीश देवांगन ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1.40 बजे जगदीश का अपनी पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर चाकू से वार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर जब पुलिस ने प्रवेश किया तो देखा कि पति-पत्नी दोनों बेहोश हालत में पड़े हुए थे। तत्काल दोनों को जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई, वहीं आरोपी पति ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद पर भी चाकू से हमला कर नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था। फिलहाल आरोपी का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। इस दुखद घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग घरेलू कलह के ऐसे खौफनाक रूप से स्तब्ध हैं।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...