तखतपुर

नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 3 डीजे संचालकों पर हुई कार्रवाई…वाहन सहित 3 डीजे सेटअप जब्त

रमेश राजपूत

तखतपुर – देर रात कोलाहल अधिनियम की अवहेलना करने वाले तीन डीजे संचालक के खिलाफ कार्यवाही की गई है। मामले में तखतपुर पुलिस ने 3 पीकप वाहन डीजे सेट अप को जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली की रात्रि में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए घटना स्थल ग्राम पचबहरा केकती,और दैजा पर आम जगह में डीजे संचालक के द्वारा पिकअप वाहन में डीजे का सेट लगा कर तेज ध्वनी पर डीजे बजा रहा है जिसे अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न हो रही थी जिससे आम नागरिकों को परेशानी हो रही थी। तखतपुर पुलिस ने बताया कि पूर्व में डीजे संचालकों को मीटिंग के दौरान आदेशों का पालन करने हेतु हिदायत दी गई थी उसके बावजूद अनावेदक डीजे संचालक दीपक ध्रुव, उमेश कुमार धुरी और बसंत साहू द्वारा निर्देशों का पालन न करते हुए नियमो का उल्लंघन कर डीजे बजाया।

जिसपर तखतपुर पुलिस ने टाटा वाहन मेटाडोर वाहन क्रमाक CG 10 BR 8973 मोडीफाईड वाहन मे बंधा हुआ 08 नग बेस, 04 नग एल ए डी लाईट 04 नग टाप 02 नग जनरेटर 03 नग जायफर मशीन , 01 नग क्रास ओनर 02 स्टेपलाईजर, पीकप वाहन क्रमांक CG 10 AH 8170 मोडी फाईड वाहन मे बंधा हुआ 08 नग बेस बड़ा बाक्स, 04 नग टॉप बाक्स, 02 नग ब्लेंडर लाईट, 04 नग एम्प्लीफायर, 01 नग माईक बीना वायर, 01 नग मिक्सर, 02 नग कॉस ओवर, सहित मेटाडोर वाहन क्रमांक CG 10AV 7161 मोडीफाई वाहन मे लगा हुआ 08 बडा बाक्स, 04 टाप बाक्स,.04 की आर.एक्स. बाक्स 06 एम्पली, 01 मिक्सर, 06 सारफी लाईट.06 एम.आई.बार लाईट को जब्त कर डीजे संचालक के खिलाफ़ 15 कोलाहल अधिनियम 1985 के तहत कार्यवाही की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर