जांजगीर चाँपा

पत्नी ने पति की गला घोंटकर की हत्या…शराबी पति की मारपीट और चरित्र शंका से थी प्रताड़ित,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – चरित्र शंका को लेकर बार बार मारपीट से तंग आकर अपने पति को मौत के घाट उतारने वाली महिला को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझली तालाब क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां रहने वाले सोमराज बड़ाईक की उसकी पत्नी दुर्गा बड़ाइक द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई है। मामले की सूचना मृतक के साले संजय थवाईत द्वारा चांपा पुलिस को दी गई। जहा उसने बताया कि 7.9.2025 को शाम करीबन 6:7 बजे इसका जीजा सोमराज बड़ाईक शराब पीकर घर आया और इसकी बहन को चरित्र शंका की बात को लेकर गाली- गलौज मारपीट करने लगा। जिसे संजय थवाईत के द्वारा झगड़ा शांत कराया गया। इधर रात्रि करीबन 9:00 बजे इसकी बहन दुर्गा अपने भाई के घर जाकर बताई कि उसका पति फिर से मारपीट कर रहा है जिससे परेशान होकर वह अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर संजय थवाईत ने घर जाकर देखा तो इसका जीजा कमरा अंदर बिस्तर पर अचेतन अवस्था में पड़ा था।

जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने इसके जीजा को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना के बाद चांपा पुलिस ने दुर्गा बड़ाइक को हिरासत में लिया। जहां महिला ने बताया कि उसका पति सोमराज बड़ाईक चरित्र शंका को लेकर शराब पीकर रोजाना मारपीट करता था जिससे परेशान होकर महिला ने अपने दोनों हाथों और तकिया से अपने पति सोमराज बड़ाईक की गला दबाकर हत्या कर दी है महिला के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तकिया को जप्त किया गया। और महिला के विरुद्ध पर्याप्त सबूत जाने से विधिवत गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चाम्पा, उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, सिलमनी टोप्पो आरक्षक वीरेश सिंह, शंकर राजपूत, मुद्रिका दुबे, संजय साहू, भूपेंद्र राठौर की विशेष भूमिका रही

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...