रतनपुर

पुलिस के हत्थे चढ़ा पशु तस्कर गिरफ्तार…..17 भैंसों से भरी ट्रक जब्त,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर 17 भैंसों से भरी ट्रक को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार 10 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय मार्ग से होते हुए एक आयशर ट्रक में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने ले जाया जा रहा है।
सूचना पर पुलिस ने वाहन का पीछा कर रतनपुर क्षेत्र में उसे रोक लिया।

चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन वाहन में मौजूद युवक ने अपना नाम शाहरुख कुरैशी (25 वर्ष), निवासी दढ़ी हसनपुर, थाना चुसाना, जिला सामली (उ.प्र.) बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 17 मवेशी मिले, जिनमें 13 भैंसे, 2 भैंस और 2 भैंसे मृत अवस्था में थे। वहीं, एक भैंस घायल मिली। आरोपी शाहरुख कुरैशी मवेशियों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

उसके पास से ट्रक, दो मोबाइल फोन और कुल 17 मवेशियों सहित करीब 16 लाख 9 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध दर्ज किया है।

यह कार्रवाई एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के नेतृत्व में थाना प्रभारी रतनपुर संजय सिंह राजपूत एवं पुलिस टीम द्वारा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पशु तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके तहत यह सफलता हासिल हुई।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...