बिलासपुर

शहर के भीतर चाकूबाजी कर लूट की घटना, थाना क्षेत्र में फिर सक्रिय हुए अपराधी….बीच बचाव करने पहुँचे युवक से भी लूट

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीती रात 3 अपराधियों ने जवाली नाले रोड में पुलिस पेट्रोल पंप से काम कर घर लौट रहे कर्मचारी से चाकू मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है, वही लूट मार की इस घटना से कर्मचारी को बचाने पहुँचे युवक से भी लूट की घटना को अंजाम दिया गया। मामले में पीड़ित ने थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार मोपका निवासी विक्की साहू पुलिस पेट्रोल पंप में कार्य करता है, जो बीती रात 12 बजे के लगभग वापस अपने घर जा रहा था, तभी जवाली नाला रास्ते मे 3 युवकों ने उसे रोक लिया और गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे जब उसने इसका विरोध किया तो एक युवक ने चाकू निकालकर उसपर हमला कर दिया जो उसके जांघ में लगा और खून बहने लगा, इस दौरान एक अन्य युवक मदद के लिए वहां पहुँचा, जिसके साथ भी तीनों आरोपियों ने मारपीट करते हुए उससे भी मोबाइल और पैसों की लूट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने 3 आरोपी जो विक्की, लक्की और जीतू नाम के है उनके खिलाफ धारा 324, 394 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...