बिलासपुर

आंगन में सो रही महिला पर धारदार हथियार से हमला…. अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज,

उदय सिंह

बिलासपुर – बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम केंवाछी में एक महिला पर सोते समय धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला अनिता खाण्डे, जो अपनी मां तुलसी बाई सोनवानी के साथ बहन के घर मेहमानी में आई हुई थी, जिस पर रात के समय हमला हुआ। यह वारदात 26 मई की रात करीब 11:40 बजे हुई जब पूरा परिवार घर के आंगन में सो रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, महेश बंजारे के घर के आंगन में सो रही अनिता खाण्डे ने अचानक चिल्लाना शुरू किया। जब परिवार के सदस्य जगे और उसके पास पहुंचे, तो उसने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से उसके दाहिने पैर पर वार किया और खेत की ओर भाग गया। परिजन तत्काल उसे निजी वाहन से इलाज के लिए बिल्हा अस्पताल ले गए। रास्ते में डायल 112 को सूचना दी गई, जिसके सहयोग से अनिता को सीएचसी बिल्हा पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर वहां से उसे सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...