रतनपुर

रतनपुर:- ग्रामीण से 50 हजार रुपए की लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने नगदी 45 हजार रुपए और बाइक किया जब्त,

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – जिले के रतनपुर थाना पुलिस ने झपटमारी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 6 सितंबर 2025 की है, जब ग्राम भरारी निवासी रामनारायण ताम्रकार भारतीय स्टेट बैंक, ग्राम लखराम से 50 हजार रुपये निकालकर मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर घर जा रहे थे। इसी दौरान लखराम शराब भट्टी और सरवनदेवरी मोड़ के बीच पीछे से आए दो अज्ञात युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उनकी डिक्की से नकदी झपट ली और मौके से फरार हो गए। मामले की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित की। पुलिस ने बैंक और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें संदिग्ध युवकों की पहचान हुई। स्थानीय मुखबिरी और साइबर टीम की मदद से पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध युवक एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल से लखराम क्षेत्र में घूम रहे हैं। घेराबंदी कर पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश कश्यप पिता कृष्णअवतार कश्यप उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सेलर बैगापारा, सीपत के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, नगदी 45 हजार रुपये, दो स्मार्टफोन, कपड़े और गमछा जब्त किया है। घटना का एक अन्य आरोपी नाबालिग है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, उप निरीक्षक कमलेश कुमार बंजारे, आरक्षक आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर, कीर्ति पैकरा, पवन ठाकुर, गोविंदा जायसवाल तथा साइबर टीम बिलासपुर के जवानों की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...