तखतपुर

तखतपुर में 17 बकरा-बकरियों की संदिग्ध मौत… किसान पर टूटा दुखों का पहाड़

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चितावर गांव में एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही रात में 17 बकरा-बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ये सभी मवेशी स्थानीय किसान प्रेमलाल बिरको के थे, जिनकी अचानक हुई सामूहिक मौत से पूरे गांव में सनसनी और गहरा दुख फैल गया है। सुबह जब किसान प्रेमलाल अपने मवेशियों को देखने पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। एक साथ 17 बकरियों के शव पड़े थे, जिनके पेट फटे हुए थे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। इस भयावह दृश्य ने न केवल पीड़ित परिवार, बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि मवेशियों ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया होगा, जिससे उनके पेट फूल गए और फट गए।

हालांकि, शरीर पर चोट के निशान मिलने से यह मामला संदिग्ध बन गया है और किसी अज्ञात व्यक्ति या समूह द्वारा क्रूरता की आशंका भी जताई जा रही है। इस घटना से किसान प्रेमलाल बिरको को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उनकी आजीविका का प्रमुख साधन यही पशुधन था, जो एक ही झटके में खत्म हो गया। पीड़ित किसान और उनका परिवार सदमे में है और प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है।फिलहाल पुलिस और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज...