सीपत

अधेड़ की हत्या,गले में रस्सी बांध घसीटते हुए पेड़ से लटकाया,सीपत थाना क्षेत्र का मामला, एएसपी सहित डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची मौके पर

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र में रविवार सुबह नदी के किनारे एक अधेड़ की लाश मिली है जिसके गले में रस्सी बंधी हुई है वही जमीन में घसीटने के निशान भी दिखाई दे रहे है।मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम डगनिया (खैरा)में रविवार सुबह ग्रामीणों ने खारुन नदी जाने के पैडगरी रास्ते में एक अधेड़ पुरुष की लाश देखी जो एक पेड़ पर गले में बंधी रस्सी के सहारे लटकी हुई थी, वही शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान दिखाई दे रहे है।

लाश के पास मौजूद निशान से पता चलता है की पहले रास्ते में मारपीट हुई होगी जिसके बाद अधेड़ को मारने के उद्देश्य से गले में रस्सी बांध गला घोटने का प्रयास किया गया होगा, जिसके बाद पेड़ से लटका दिया गया होगा। जिस जगह पर लाश मिली है उसी के पास में एक स्कूटी भी मिली है जिसको मृतक का बताया जा रहा है। मामले की सूचना ग्रामीणों ने सीपत पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला की यह लाश दौलत राम कौशिक पिता गणेश राम कौशिक उम्र 55 वर्ष की है जो पहले सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर में रहता था।

वही अब वर्तमान में बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था जो शनिवार शाम को अपने घर से रेड कलर की मेस्ट्रो स्कूटी क्र. CG 10 7764 से निकला था जिसकी आज सुबह खारुन नदी के किनारे पेड़ से गले में रस्सी बंधी लाश मिली है।वही पुलिसिया जांच कार्यवाही के बाद ही हत्या की असल वजह सामने आएगी। फिलहाल मौके पर बिलासपुर एएसपी अर्चना झा डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंच आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...