रायगढ़

खरसिया ठुसेकेला हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, पड़ोसी और नाबालिग गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के खरसिया ठुसेकेला में हुए दिल दहला देने वाले सामूहिक हत्याकांड का पुलिस ने मात्र 48 घंटे में खुलासा कर दिया। इस वारदात में मृतक बुधराम उरांव (42), उसकी पत्नी सहोद्रा (37), बेटा अरविंद (12) और बेटी शिवांगी (5) की निर्मम हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले में मृतक के पड़ोसी लकेश्वर पटैल (32 वर्ष) और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

घटना का खुलासा

11 सितंबर को ग्रामीणों ने बुधराम के घर का दरवाजा भीतर से बंद होने और खून के धब्बे दिखने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर एफएसएल, फिंगरप्रिंट, डॉग स्क्वाड और बीडीएस की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि चारों शव घर के पास बाड़ी में बने खाद गड्ढे से बरामद हुए। धारदार हथियार से हत्या की पुष्टि होने पर थाना खरसिया में अपराध दर्ज किया गया।

वजह और साजिश

जांच के दौरान पुलिस को मृतक का पड़ोसी लकेश्वर संदिग्ध लगा। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है और मृतक भी यही कार्य करता था। बाड़ी जमीन को लेकर दोनों के बीच विवाद था। साथ ही, लकेश्वर मृतक के चरित्र पर संदेह करता था। इन कारणों से उसने रंजिश पाल ली और पूरे परिवार की हत्या की साजिश रच डाली। घटना से पूर्व उसने घर की रेकी भी की थी। 09 सितंबर की रात बुधराम को नशे की हालत में देखकर लकेश्वर और नाबालिग उसके घर में घुसे। उन्होंने सो रहे बुधराम, उसकी पत्नी और दोनों बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। शवों को घर में दफनाने की कोशिश की गई, लेकिन जमीन सख्त होने से असफल रहे। बाद में शवों को घसीटकर बाड़ी में खाद गड्ढे में दफना दिया।

पुलिस की कार्रवाई

आरोपियों से घटनास्थल पर री-क्रिएशन कराया गया, जहां उन्होंने पूरी वारदात दोहराई। मेमोरेंडम पर पुलिस ने टंगिया, रॉड, गैंती, फावड़ा और खून से सने कपड़े बरामद किए। इस पूरी कार्रवाई में रेंज आईजी डॉ. संजीव शुक्ला और एसपी दिव्यांग पटेल ने स्वयं कैंप कर जांच की मॉनिटरिंग की।

पुलिस टीम की सराहना

इस सनसनीखेज हत्याकांड को सुलझाने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, डीएसपी अनिल विश्वकर्मा, एसडीओपी प्रभात पटेल समेत खरसिया, छाल, कोतरारोड़, पूंजीपथरा और जोबी पुलिस, एफएसएल व डॉग स्क्वाड की विशेष टीमों की अहम भूमिका रही। पुलिस की तत्परता और टीमवर्क की सराहना करते हुए आईजी और एसपी ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया और भविष्य में ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई का संदेश दिया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. लकेश्वर पटैल पिता बंशी लाल पटैल, उम्र 32 वर्ष, निवासी राजीवनगर ठुसेकेला, थाना खरसिया (पूर्व में हत्या के अपराध में सजायाफ्ता)।

2. विधि के साथ संघर्षरत बालक।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,