बिलासपुर

तोरवा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: हेमु नगर से पांच जुआरी गिरफ्तार…नगदी सहित ताशपत्ती जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना पुलिस ने बीती रात शहर में जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की। हेमु नगर नारायणी टावर के पास दबिश देकर पुलिस ने पांच जुआरियों को पकड़कर उनके पास से कुल 17,400 नगद, ताश की गड्डी और अन्य सामग्री जब्त की है।थाना तोरवा में पदस्थ सउनि. ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये–पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद आरक्षक अजय शर्मा, सुनील सिंह, गौरीशंकर निर्मलकर, रंजीत खरे सहित टीम ने घेराबंदी की। पुलिस आहट पाकर कुछ लोग मौके से भाग निकले, लेकिन पांच आरोपी पकड़ में आ गए।

गिरफ्तार जुआरी :-

कमल पंजवानी (38 वर्ष) निवासी पावर हाउस, छाबड़ा पैलेस के पास

निर्मल वस्त्रकार (43 वर्ष) निवासी पावर हाउस बनर्जी गली

शिव करण (38 वर्ष) निवासी नयापारा, सिरगिट्टी

मूपेन्द्र शर्मा (28 वर्ष) निवासी हेमु नगर, गणपती चौक

उमेश श्यामदेसानी (34 वर्ष) निवासी सांई मंदिर के पास, हेमु नगर

जांच के दौरान इनके पास एवं फड़ से नकदी रकम जब्त हुई। कमल पंजवानी से 4,200, निर्मल वस्त्रकार से 3,800, शिव करण से 2,400, मूपेन्द्र शर्मा से 4,050 और उमेश श्यामदेसानी से 2,950 नकद जब्त किया गया। कुल रकम 17,400 हुई। साथ ही ताश की गड्डी और प्लास्टिक बोरा भी जब्त किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण जमानतीय होने से आरोपियों को मुचलका पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...