बिलासपुर

रात में जमीन पर लेटा था ग्रामीण कि तभी कमरे में घुस आया जहरीला सांप, जाने फिर क्या हुआ ?

डेस्क

ग्रामीण इलाके में सर्पदंश से फिर एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्रामीण अंचल कोनचरा की है। गांव कोंचरा में 45 वर्षीय चेतराम मरार सोमवार की रात खाना खाकर अपने घर में जमीन पर बिस्तर लगा कर सो गया था। रात करीब 2:00 बजे कमरे में घुस आए जहरीले डंडा करैत सांप ने उसे काट लिया। सांप के डसे जाने के बाद चेतराम बेहोश हो गया। जिसकी जानकारी परिजनों को काफी देर से हुई। वे उसकी इलाज के लिए उसे 108 एंबुलेंस की मदद से रतनपुर लेकर आए लेकिन ग्रामीण ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया ।

इसके पश्चात परिजनों ने मामले की रिपोर्ट रतनपुर थाने में भी दर्ज करा दी है। ग्रामीण इलाकों में बरसात के इस मौसम में जमीन पर सोने की वजह से अक्सर सर्पदंश की घटनाएं बड़ी संख्या में होती देखी गई है, फिर भी ग्रामीण बचाव के लिए खास प्रयास नहीं करते। वही अस्पतालों में भी एंटी वेनम की कमी से भी कई बार सर्पदंश पीड़ित की मौत हो जाती है। यह भी देखा गया है कि आज भी ग्रामीण अंधविश्वास से प्रभावित होने की वजह से सांप के काटे जाने के बाद चिकित्सकीय सेवा लेने की बजाय झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र पर अधिक भरोसा करते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...