क्राइम रतनपुर

इलेक्ट्रॉनिक दुकान की आड़ में बेंच रहे थे गाँजा….3 आरोपियों से 2.200 किलोग्राम गाँजा जब्त, पुलिस ने मारी रेड तो बना रहे थे पैकेट

जुगनू तंबोली

रतनपुर– जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने, प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसीक्रम में थाना प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर रेड कार्यवाही करने मुखबिर तैनात किया गया है। जिन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भरारी के एक दुकान में भारी मात्रा में मादक पदार्थ गाँजा रखा गया है, जिस पर ग्राम भरारी के सोनू इलेक्ट्रानिक दुकान में थाना रतनपुर पुलिस ने रेड कार्यवाही की, दुकान के अंदर 03 व्यक्ति मॉदक पदार्थ गाँजा को बिक्री करने हेतु पैकेट बनाते मिले, जिनके कब्जे से 2.200 किलोग्राम गाँजा कीमती करीब 22,000 रूपये को जब्त कर आरोपी आनन्द कुमार ताम्रकार पिता भगतराम उम्र 24 वर्ष, सुरेश लहरे पिता नाथुलाल लहरे उम्र 30 वर्ष और कौशल कुमार सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी उम्र 37 वर्ष निवासी भरारी के विरूद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर, निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, सउनि मेलाराम कठौतिया, आर. दीपक मरावी, संजय यादव का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर