छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर: मूसलाधार बारिश के बीच जिला प्रशासन का बड़ा फैसला… आज सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

रमेश राजपूत

बिलासपुर– जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा और खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार 17 जुलाई को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर द्वारा आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 17 जुलाई 2026 को एक दिवसीय अवकाश रहेगा। यह निर्णय कलेक्टर के निर्देश पर लिया गया है।

लगातार हो रही बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, सड़कें बाधित होने और आवागमन प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए यह फैसला विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा के उद्देश्य से किया गया है।जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश की प्रति लोक शिक्षण संचालनालय, कलेक्टर, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग, सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों के प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को भेजते हुए आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे मौसम की गंभीरता को देखते हुए बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...