बिलासपुर

एसबीआई खाताधारक से 5 लाख की ठगी….पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया एफआईआर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय महिला से लगभग 5 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। प्रार्थिया रत्ना मोंडल, जो वर्तमान में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के स्वस्ति वृद्धा आश्रम में रह रही हैं, ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत के अनुसार, रत्ना मोंडल का खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कलेक्टरेट शाखा बिलासपुर में है। उन्होंने 2.50-2.50 लाख रुपये की राशि दो फिक्स डिपॉजिट खातों में जमा की थी। महिला ने बताया कि 22 नवंबर 2024 को उनके खाते से 50 हजार रुपये की अनाधिकृत निकासी की गई, साथ ही उनके नाम से बिना सहमति इंटरनेट बैंकिंग के जरिये ओवरड्राफ्ट खाता खोलकर 4.54 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। यह राशि एचडीएफसी बैंक (थंजावुर, तमिलनाडु) के खाते में हरि पार्थसारथी और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (मझौरा, बिहार) के खाते में मिथुन कुमार मेहता के पास पहुंची। रत्ना मोंडल ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी इंटरनेट बैंकिंग सक्रिय नहीं की थी और बैंक रिकॉर्ड में दर्ज ई-मेल आईडी भी उनके द्वारा प्रदान नहीं की गई। इससे बैंक कर्मचारियों की लापरवाही और संभावित मिलीभगत की आशंका जताई गई है। शिकायत पर पुलिस ने एचडीएफसी खाते के धारक हरि पार्थसारथी और सेंट्रल बैंक खाते के धारक मिथुन कुमार मेहता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। प्रकरण को साइबर क्राइम सेल को भी प्रेषित किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...