बिलासपुर

बिलासपुर:- ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर युवती से 1.38 लाख की ठगी….

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक नया मामला सामने आया है। शुभम विहार मंगला निवासी युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनसे टेलीग्राम ऐप के जरिए 1 लाख 38 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई है। प्रार्थिया ने अपनी शिकायत में बताया कि 9 सितंबर 2025 की सुबह करीब 7 बजे उनके मोबाइल पर टेलीग्राम ऐप के माध्यम से राहुल नाम के व्यक्ति ने संपर्क किया। उसने दावा किया कि ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब के तहत होटल और रेस्टोरेंट्स के रिव्यू लिखने पर प्रति रिव्यू 150 रुपये मिलेंगे। शुरुआती चार रिव्यू करने पर युवती को भुगतान का आश्वासन दिया गया। इसके बाद उन्हें बताया गया कि आगे कमाई करने के लिए निवेश करना आवश्यक होगा। राहुल और उसके साथियों अर्चना (@Archna153) तथा रोहन (@Rohan_188) ने महिला को निवेश करने के लिए उकसाया। प्रार्थिया ने कुल 1 लाख 40 हजार रुपये का निवेश किया। इसमें से केवल 2 हजार रुपये वापस मिले, जबकि शेष 1.38 लाख रुपये नहीं लौटाए गए। जब युवती ने रकम वापसी की मांग की, तो आरोपियों ने शर्त रखी कि जब तक टारगेट पूरा नहीं होगा, पैसे नहीं मिलेंगे। इस पर पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने सायबर फ्रॉड की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। सिविल लाइन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राहुल, अर्चना और रोहन के खिलाफ धारा 3(5)-BNS और 318(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी