बिलासपुर

बिरकोना में 10 एकड़ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण…. 23 लोगों के मकान पर चला बुलडोजर,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के बिरकोना इलाके में मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 एकड़ सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया। इस जमीन पर 23 लोगों ने लंबे समय से कब्जा कर पक्के मकान बना लिए थे। शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर बिलासपुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को जांच व आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

कलेक्टर के आदेश पर तहसीलदार गरिमा ठाकुर, जोन कमिश्नर, राजस्व अमला और पुलिस बल की टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। प्रशासन ने इससे पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, साथ ही 9 अप्रैल को बेदखली आदेश जारी करते हुए उन्हें स्वयं कब्जा हटाने का अंतिम मौका दिया गया था। तय समयसीमा में कब्जा नहीं हटाने के चलते प्रशासन ने सख्ती दिखाई और मंगलवार को कार्रवाई की।

संपूर्ण कार्यवाही रही शांतिपूर्ण


कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन की ओर से बताया गया कि यह कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मौके पर उपस्थित जोन कमिश्नर और राजस्व अधिकारियों ने स्थिति पर लगातार निगरानी रखी।

किन-किन लोगों का कब्जा हटाया गया


प्रशासन द्वारा जिन 23 लोगों के अवैध कब्जे हटाए गए हैं, उनमें
विकास पिता रामभजन, श्याम बाई पति जनक गोड, पूनम पांडेय पति आशुतोष, प्रमीला यादव पति विनोद, पोस्टमेन पिता रामचरण साहू, महगुराम, नरेंद्र, अरुण बघेल, रामायण गोड, अशोक गोड, कुमारी गोड, ईश्वरी गोड, दुर्गेश साहू, गोपी गोस्वामी, हजारीलाल सूर्यवंशी, राजकुमार शुक्ला, फागूराम, बरातू मानू, जनऊ, बनऊ, धनऊ, अर्जुन, दिलीप एवं सुंदर पिता समेलाल।

प्रशासन सख्त, आगे भी होगी कार्रवाई


राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार गरिमा ठाकुर ने बताया कि सरकारी जमीन को खाली कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, और इस दिशा में आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी