पचपेड़ी

पचपेड़ी:- सर्पदंश से ढाई साल की मासूम की हुई मौत, परिवार में पसरा मातम

उदय सिंह

मस्तूरी – पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात पटेल परिवार में मातम छा गया । जहां ढाई साल की बच्ची की सांप काटने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम ओखर का बताया जा रहा है। जहां लक्ष्मण पटेल का पूरा परिवार गुरुवार रात खाना खाकर सोए हुए थे। परिजनों के अनुसार, बच्ची रात करीब 2:30 बजे घर में सो रही थी, तभी सांप ने उसे डस लिया। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर परिजनों ने देखा तो सांप भाग रहा था। उन्होंने तुरंत बच्ची को लेकर आनन-फानन में गाड़ी से बिलासपुर के सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुए इस हादसे से पूरे परिवार में मातम छा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में सांप-बिच्छुओं की सक्रियता बढ़ने से ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...